122 महिला श्रमिकों के बीच कुली किट वितरित

फोटो 21 एसकेएल 1 किट लेने के लिए कतार बद्ध महिलाएंसरायकेला. स्थानीय श्रम एवं नियोजन कार्यालय में मंगलवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित राजनगर प्रखंड के 122 महिला श्रमिकों के बीच कुली किट का वितरण किया गया.जानकारी हो कि बोर्ड में निबंधित मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा […]
फोटो 21 एसकेएल 1 किट लेने के लिए कतार बद्ध महिलाएंसरायकेला. स्थानीय श्रम एवं नियोजन कार्यालय में मंगलवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित राजनगर प्रखंड के 122 महिला श्रमिकों के बीच कुली किट का वितरण किया गया.जानकारी हो कि बोर्ड में निबंधित मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है. इन्हीं योजनाओं के तहत मजदूरों क ो साइकिल,राजमिस्त्री किट, कुली किट व सिलाई मशीन दिया जाता है. कुली किट के तहत महिलाओं को किट में नौ प्रकार के औजार दिये जा रहे है जिसमें हेलमेट,बेलचा,सावल,हैंड ग्लब्स आदि शामिल है.ताकि कार्य क्षेत्र में वे सुरक्षा के साथ अपने कार्य कर सके . कुली किट वितरण के मौके पर कार्यालय के धर्मेंद्र सिन्हा व राजेश दास समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




