अप्रैल में कब है संकष्टी चतुर्थी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 30 Mar 2026 9:53 PM
भगवान गणेश
Sankashti Chaturthi 2026: संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. यदि आप भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत और पूजा करना चाहते हैं, तो जान लें कि वैशाख महीने में यह पर्व कब मनाया जाएगा और इस दिन गणपति बप्पा की पूजा कैसे की जाती है.
Sankashti Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की आराधना की जाती है. वैशाख महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के सभी ‘विकट’ यानी कठिन संकट दूर हो जाते हैं.
विकट संकष्टी चतुर्थी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
साल 2026 में वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी. रविवार का दिन होने के कारण इसे ‘रवि संकष्टी चतुर्थी’ का संयोग भी प्राप्त हो रहा है.
- चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 5 अप्रैल 2026, सुबह 11:59 बजे
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल 2026, दोपहर 02:10 बजे
दिन के अन्य शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:35 से 05:21 तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:49 तक
- अमृत काल: सुबह 10:50 से दोपहर 12:24 तक
पूजा विधि
संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. भगवान गणेश के सामने हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें.
स्थापना: घर के मंदिर में एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
अभिषेक और तिलक: बप्पा को गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद उन्हें सिंदूर, अक्षत और लाल फूल अर्पित करें.
दूर्वा अर्पण: भगवान गणेश को 21 दूर्वा (घास) की गांठें ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र के साथ चढ़ाएं. यह उन्हें अत्यंत प्रिय है.
भोग: गणेश जी को उनके प्रिय मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
कथा और आरती: विकट संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और अंत में गणेश जी की आरती करें.
चंद्र दर्शन: रात को चंद्रमा निकलने के बाद तांबे, पीतल, मिट्टी या चांदी के पात्र या लोटे में दूध, जल और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. इसके बाद शुभ समय पर व्रत का पारण करें.
भगवान गणेश मंत्र
- ॐ गं गणपतये नमः।
- ॐ श्री गणेशाय नमः।
- ॐ नमो भगवते गजाननाय. ॐ वक्रतुण्डाय हुं।
- ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्व कार्य कर्त्रे, सर्व विघ्न प्रशमनाय, सर्व राज्य वश्यकरणाय, सर्वजन सर्वस्त्री-पुरुष आकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा॥
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










