मेकॉन स्टील को किसी कीमत पर नही देंगे जमीन

Updated at : 21 Jul 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
मेकॉन स्टील को किसी कीमत पर नही देंगे जमीन

फोटो 21 एसकेएल 4 बैठक करने के पश्चात ग्रामीणसरायकेला. प्रखंड के सीनी सिदमा गांव में ग्राम प्रधान सुखलाल बेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित मेकॉन स्टील के लिए किसी भी कीमत पर जमीन नहीं दिया जायेगा. जान देंगे पर नहीं देंगे जमीन के पूर्व की नारा के साथ अडिग […]

विज्ञापन

फोटो 21 एसकेएल 4 बैठक करने के पश्चात ग्रामीणसरायकेला. प्रखंड के सीनी सिदमा गांव में ग्राम प्रधान सुखलाल बेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित मेकॉन स्टील के लिए किसी भी कीमत पर जमीन नहीं दिया जायेगा. जान देंगे पर नहीं देंगे जमीन के पूर्व की नारा के साथ अडिग ग्रामीणों ने कहा कि सरकार यदि कंपनी के लिए रैयतों से जमीन लेने का प्रयास करेगी तो हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जायेगा. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह क्षेत्र सूबे के पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आता है. जहां सामान्य कानून के बदले छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम लागू है. इस क्षेत्र में बगैर आम सभा के स्वीकृति से कुछ संभव नहीं है. यह जानते हुए भी सरकार यहां मेकॉन स्टील के लिए जमीन देने का मन क्यों बनायी है. मौके पर देवगम सरदार,शत्रुघ्न सरदार,कारु मार्डी,अर्जुन टुडू,राजूसिंह सरदार,मानकी पूर्ति, दादू हेम्ब्रम,जोबा पूर्ति,छिता मुर्मू,शंकरी हेम्ब्रम,चुनु हेम्ब्रम,आरसु मुर्मू व गुमी किस्कू समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola