रथ मेले में उमड़ी भीड़

सरायकेला: सरायकेला के मौसाबाड़ी यानी गुंडिचा मंदिर में प्रभु जगन्नाथ के बलभद्र व सुभद्रा संग पहुंचने के बाद लगने वाली मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस नौ दिवसीय मेले के पहले दिन लोगों ने मंदिर पर प्रभु जगन्नाथ के साथ-साथ भगवान के दशावतार के दर्शन किये. प्रभु का दर्शन कर लोगों […]
सरायकेला: सरायकेला के मौसाबाड़ी यानी गुंडिचा मंदिर में प्रभु जगन्नाथ के बलभद्र व सुभद्रा संग पहुंचने के बाद लगने वाली मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस नौ दिवसीय मेले के पहले दिन लोगों ने मंदिर पर प्रभु जगन्नाथ के साथ-साथ भगवान के दशावतार के दर्शन किये. प्रभु का दर्शन कर लोगों ने मेले का जमकर आनंद लिया. मेले में सपरिवार पहुंच रहे लोगों के लिए मनोरंजन के लिए भरपूर साधन है. मेले में लगायी गयी सभी दुकानों में सोमवार शाम को भीड़ देखी गयी. मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के जवान पहरेदारी में तैनात रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




