आकर्षणी विकास समिति की बैठक संपन्न

13 केएसएन 4 : बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यसंवाददाता, खरसावां. खरसावां प्रसिद्ध शक्ति पीठ आकर्षणी देवी मंदिर परिसर में आकर्षणी विकास समिति की बैठक प्रमुख अमर सिंह हांसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से मौजूद रहीं समिति की सचिव सह उप मुखिया प्रभा मंडल ने बताया कि विगत नौ जुलाई […]
13 केएसएन 4 : बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यसंवाददाता, खरसावां. खरसावां प्रसिद्ध शक्ति पीठ आकर्षणी देवी मंदिर परिसर में आकर्षणी विकास समिति की बैठक प्रमुख अमर सिंह हांसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से मौजूद रहीं समिति की सचिव सह उप मुखिया प्रभा मंडल ने बताया कि विगत नौ जुलाई की रात समिति के कार्यालय में चोरों ने कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर, पांच केवी का स्टेबलाइजर, तीन किलो बिजली के तार, 12,500 रुपया व टेबुल का लॉकर तोड़ कर वहां रखे सामान की चोरी कर ली. मौके पर समिति की ओर से पुलिस प्रशासन से चोरी में संलिप्त लोगों को गिरफतार करने की मांग की गयी. समिति का नया रजिस्टर शुरू कर पूर्व की तरह कार्य करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुखिया सह समिति की अध्यक्षा सविता मुंडारी, सचिव प्रभा मंडल, उदय सिंहदेव, जिला परिषद सदस्य रश्मि प्रभा नायक, सुनीता मंडल, लखन महतो, शंभू मंडल, सपन मंडल, महावीर महतो, राकेश महतो, सुधांशु गांगुली, राम कालिंदी, टिंकू राउत, कमल महतो मुख्य रुप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




