श्रीजगन्नाथ नेत्र उत्सव पर हरिभंजा में भजन संध्या

Updated at : 13 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीजगन्नाथ नेत्र उत्सव पर हरिभंजा में भजन संध्या

-हरिभंजा में ढ़ाई सौ साल से हो रहा है रथ यात्रा का आयोजन-रथ यात्रा में ओडि़शा की कीर्तन मंडलियां भजन पेश करेंगी12 केएसएन 2 : हरिभंजा का जगन्नाथसंवाददाता, खरसावां : 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ नेत्र उत्सव के मौके पर हरिभंजा के जगन्नाथ मंदिर परिसर भजन संध्या का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ […]

विज्ञापन

-हरिभंजा में ढ़ाई सौ साल से हो रहा है रथ यात्रा का आयोजन-रथ यात्रा में ओडि़शा की कीर्तन मंडलियां भजन पेश करेंगी12 केएसएन 2 : हरिभंजा का जगन्नाथसंवाददाता, खरसावां : 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ नेत्र उत्सव के मौके पर हरिभंजा के जगन्नाथ मंदिर परिसर भजन संध्या का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ जमशेदपुर से आये कलाकारों द्वारा भजन पेश किया जायेगा. भजन संध्या में मुख्य रुप से जमशेदपुर के श्रद्धा दास, कृष्णामूर्ति, पृथ्वीराज सिंह देव भजन पेश करेंगे. इसकी तैयारी भी चल रही है. उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई की रात 45 दिनों के पश्चात प्रभु जगन्नाथ भक्तों को दर्शन देने के लिये गर्भ गृह से बाहर निकलेंगे. प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा व सुदर्शन के दर्शन को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. नेत्र उत्सव को प्रभु जगन्नाथ के वार्षिक रथ यात्रा का पहला कार्यक्रम माना जाता है. इस वर्ष हरिभंजा में प्रभु जगन्नाथ के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. खरसावां के हरिभंजा गांव की रथ यात्रा उत्सव भी काफी भव्य तरीके से आयोजित की जाती है. यहां का रथ यात्रा भी करीब ढ़ाई सौ साल पुराना है. क्षेत्र के जमीनदार महिप नारायण सिंहदेव द्वारा 18 वीं सदी में शुरु की हरिभंजा में रथयात्रा अब भी उसी परंपरा के अनुसार चल रही है. यहां पूरी के तर्ज पर रथ यात्रा का आयोजन होता है. रथ यात्रा में ओडि़शा के कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रभु जगन्नाथ के रथ के समक्ष भजन कीर्तन पेश करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola