चांडिल में ट्रेन से कट कर प्राचार्य की मौत

Updated at : 30 Jun 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल में ट्रेन से कट कर प्राचार्य की मौत

चांडिल : चांडिल बाजार बस स्टैंड के समीप रेलवे फाटक संख्या दो के निकट सोमवार को ट्रेन से कट कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माकुलाकोचा के प्रधानाध्यापक मेघु रुविदास की मौत हो गयी. वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. मृतक शिक्षक मूल रूप से ईचागढ़ प्रखंड के चिपड़ी […]

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल बाजार बस स्टैंड के समीप रेलवे फाटक संख्या दो के निकट सोमवार को ट्रेन से कट कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माकुलाकोचा के प्रधानाध्यापक मेघु रुविदास की मौत हो गयी.

वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. मृतक शिक्षक मूल रूप से ईचागढ़ प्रखंड के चिपड़ी के रहनेवाले थे और वे वर्तमान में न्यू टीचर्स कॉलोनी, चांडिल में रहते थ़े सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

इधर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चांडिल ने शिक्षक मेघु रविदास की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है़ संघ के अध्यक्ष सुचांद उरांव ने कहा कि दिवंगत मेघु रविदास संघ के संगठन सचिव थ़े उन्होंने 1988 से सरकारी शिक्षक के रूप में कार्य प्रारंभ किया था़

श्री उरांव ने बताया कि दिवंगत रविदास शिक्षा के प्रति गहरी रुचि रखते थे और ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करते थ़े उनकी मृत्यु की खबर पाते ही चांडिल के शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गयी़ संघ ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola