सीएम द्वारा सम्मान देने के दो माह बाद भी नहीं मिला सम्मान राशि

Updated at : 21 Jun 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम द्वारा सम्मान देने के दो माह बाद भी नहीं मिला सम्मान राशि

फोटो21एसकेएल7-जानकारी देते सुशांत महापात्रसरायकेला. सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में अप्रैल में आयोजित छऊ महोत्सव में सीएम द्वारा सम्मानित किये जाने के दो माह बाद भी छऊ मुखौटा निर्माणकर्ता कलाकार स्व. प्रसन्न कुमार महापात्र के परिवार वालों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मान राशि नहीं दिया गया है. दो माह बाद भी सम्मान राशि नहीं मिलने […]

विज्ञापन

फोटो21एसकेएल7-जानकारी देते सुशांत महापात्रसरायकेला. सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में अप्रैल में आयोजित छऊ महोत्सव में सीएम द्वारा सम्मानित किये जाने के दो माह बाद भी छऊ मुखौटा निर्माणकर्ता कलाकार स्व. प्रसन्न कुमार महापात्र के परिवार वालों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मान राशि नहीं दिया गया है. दो माह बाद भी सम्मान राशि नहीं मिलने से नाराज उनके भतीजे सह छऊ कलाकार सुशांत महापात्र ने इसे प्रख्यात कलाकार का अपमान करार देते हुए मामले को सीएम को अवगत कराने की बातें कही है. कलाकार सुशांत महापात्र ने कहा कि छऊ महोत्सव में छऊ कला में विशिष्ट योगदान के लिए पांच कलाकारों को सम्मान दिया गया था. जिसमें नाट्य शेखर वनबिहारी पट्टनायक, प्रख्यात मुखौटा निर्माणकर्ता प्रसन्न कुमार महापात्र, गुरु विक्रम कुंभकार,गुरु कालुचरण ब्रम्हा व गुरु मधुसूदन आचार्य शामिल थे. इनमें से चार कलाकारों के परिजनों को 35000 की सम्मान राशि दे दिया गया परंतु स्व. प्रसन्न महापात्र के सम्मान को उनके परिजनों को देने के बजाय जांच के नाम लटका कर रखा गया है. उन्होंने कहा कि जब सीएम द्वारा सम्मान दिया गया था, तो फिर किस आधार पर कला केंद्र सम्मान जांच के नाम पर लटका कर रखा गया है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही सीएम से मिल कर उन्हें अवगत कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola