विधायक ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

खरसावां. खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास को खरसावां विस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में मुख्य रुप से बंदीराम मौजा में मॉडल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने, खरसावां की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस व खरसावां […]
खरसावां. खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास को खरसावां विस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में मुख्य रुप से बंदीराम मौजा में मॉडल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने, खरसावां की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस व खरसावां रड़गाव सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने, कुचाई के एकलव्य आश्रम विद्यालय छोड़ चुके सभी छात्रों को वापस स्कूल लाने, खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में रिक्त पड़े सभी 26 शिक्षकों की पदस्थापना करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन खरसावां बरजुडीह पथ में बरती जा रही अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच करने, सिंधुकोपा व सामरोह के बीच नया पुल बनाने, काशीसाही कॉलेज सरायकेला में पीजी व बीएससी की पढ़ाई शुरू करने, खुंटपानी प्लस टू हाई स्कूल में अतिरिक्त भवन बनाने तथा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत लगाये गये फलदार वृक्षों में बरती गयी अनियमितता की जांच करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




