खरसावां में योग शिविर सह युवा संसद पर कार्यशाला आज

संवाददाता, खरसावां नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला खरसावां शाखा द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर सुबह छह बजे से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन होगा. मौके पर युवा संसद पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक सुमंत मोहंती ने […]
संवाददाता, खरसावां नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला खरसावां शाखा द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर सुबह छह बजे से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन होगा. मौके पर युवा संसद पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक सुमंत मोहंती ने बताया कि योग शिविर को लेकर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. व्यापक पैमाने पर प्रचार- प्रसार किया गया है. उन्होंने बताया कि योगा दिवस को लेकर खरसावां व कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वाभ्यास भी कराया गया है. योग शिविर के पश्चात युवा संसद कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. युवा संसद पर कार्यशाला तथा योग शिविर में भाग लेने वाले युवक युवतियों को नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से प्रमाण पत्र दिया जायेगा. मौके पर लोगों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




