न्याय यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति

Updated at : 19 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
न्याय यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति

न्याय यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीतिगम्हरिया. झाविमो जिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कोलाबिरा स्थित फुटबॉल मैदान में खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंभु मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें मोरचा द्वारा 29 जून को आदित्यपुर में आयोजित होने वाली न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. इसमें उपस्थित केंद्रीय महासचिव सुनील साहु ने […]

विज्ञापन

न्याय यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीतिगम्हरिया. झाविमो जिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कोलाबिरा स्थित फुटबॉल मैदान में खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंभु मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें मोरचा द्वारा 29 जून को आदित्यपुर में आयोजित होने वाली न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. इसमें उपस्थित केंद्रीय महासचिव सुनील साहु ने कहा वर्तमान सरकार बिना स्थानीय नीति लागू किये ही बहाली व भूमि अधिग्रहण बिल लागू कर किसानों का हक छीनने का प्रयास कर रही है. पार्टी सरकार की मंशा कभी पूरी होने नहीं देगी. इसके अलावा यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि उक्त यात्रा में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी समेत केंद्रीय नेता शामिल रहेंगे. कार्यक्रम में जिवेस सिंह सोलंकी, अनुराग कुमार, आलोक बाजपेयी, सूरज महतो, जितेंद्र पाठक, सोमनाथ सोरेन व रेखा मुखी समेत विभिन्न प्रखंड व नगर समिति के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola