शिक्षकों का दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण आरंभ

Updated at : 19 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण आरंभ

फोटो 19एसकेएल 6,प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार से सरायकेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 80 शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद प्रशिक्षण आरंभ हुआ, जो शनिवार को संपन्न होगी. 40-40 शिक्षकों को दो ग्रुप में बुनियाद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के पहले दिन पहले ग्रुप में […]

विज्ञापन

फोटो 19एसकेएल 6,प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार से सरायकेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 80 शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद प्रशिक्षण आरंभ हुआ, जो शनिवार को संपन्न होगी. 40-40 शिक्षकों को दो ग्रुप में बुनियाद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के पहले दिन पहले ग्रुप में छह तथा दूसरे ग्रुप में नौ शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बाल संसद, हमारा विद्यालय कैसा हो, शिक्षा के बुनियादी स्तर व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बारीकियों के साथ-साथ प्रयास व सतत मूल्यांकन के बारे में बताया जा रहा है. प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक विद्यालयों में प्रशिक्षण को प्रयोग के तौर पर लायेंगे तथा शिक्षक बच्चों के बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देंगे. प्रशिक्षण में मुख्य रुप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत उपस्थित थे. जबकि प्रशिक्षक के रुप में विश्वनाथ पडि़हारी,आलोक षाड़गी व कालीपद महतो ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola