प्रवासी पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग

Updated at : 19 Jun 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रवासी पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग

फोटो19एसकेएल2- उपायुक्त को ज्ञापन सौंपतेप्रतिनिधि, सरायकेलाआदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में दूसरे राज्य से आकर बसे पिछड़ा वर्ग के लोगों को ओबीसी का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण छात्र छात्राओं से लेकर नौकरी के लिए भी यहां बसे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग […]

विज्ञापन

फोटो19एसकेएल2- उपायुक्त को ज्ञापन सौंपतेप्रतिनिधि, सरायकेलाआदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में दूसरे राज्य से आकर बसे पिछड़ा वर्ग के लोगों को ओबीसी का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण छात्र छात्राओं से लेकर नौकरी के लिए भी यहां बसे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड 29 के पार्षद पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की एवं समस्याओं से अवगत कराया और मामले की समाधान करने कि मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेखित है कि भारत सरकार के कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 1994 व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2002 को ही संबंधित अधिकारियों को प्रवासियों का ओबीसी प्रमाण पत्र बनाये जाने को लेकर निर्देश दे जा चुका है. इसके बावजूद सरायकेला- खरसावां जिला में ओबीसी वर्ग के लोगों का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है. जिसके कारण ओबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं से लेकर नौकरी प्राप्त करने के लिए लोगों को प्राप्त आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है. नतीजन इस वर्ग के सैकड़ों प्रवासी छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त से समाधान करने का आग्रह किया है. प्रतिनिधि मंडल में सुनील कुमार,प्रमोद कुमार सिंह, रामानंद प्रसाद,परमानंद प्रसाद,विपिन बिहारी व दीनानाथ सिंह समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola