चांडिल प्रखंड परिवार ने दिया 18050 रुपये

Updated at : 18 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
चांडिल प्रखंड परिवार ने दिया 18050 रुपये

सरायकेला. नेपाल में आये भूकंप पीडि़तों की सहायता हेतु गुरुवार को चांडिल प्रखंड परिवार की ओर से सहायता राशि के रुप में 18050 रुपये नकद रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में जमा किये गये. उपायुक्त चंद्रशेखर के निर्देशानुसार चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत समेत कार्यालय के सभी बीस पदाधिकारी व कर्मचारियों ने अपने […]

विज्ञापन

सरायकेला. नेपाल में आये भूकंप पीडि़तों की सहायता हेतु गुरुवार को चांडिल प्रखंड परिवार की ओर से सहायता राशि के रुप में 18050 रुपये नकद रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में जमा किये गये. उपायुक्त चंद्रशेखर के निर्देशानुसार चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत समेत कार्यालय के सभी बीस पदाधिकारी व कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन भूकंप पीडि़तो के लिए सहायता राशि के रूप में प्रदान किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय सचिव डॉ डीडी चटर्जी ने सहायता राशि ग्रहण करते हुए कहा कि जल्द ही राशि को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola