योग दिवस को सफल बनाने को लेकर बैठक

संवाददाता, खरसावां कुचाई के प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से निर्णय लिया गया कि 21 जून को सुबह सात बजे से बिरसा स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न […]
संवाददाता, खरसावां कुचाई के प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से निर्णय लिया गया कि 21 जून को सुबह सात बजे से बिरसा स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में तय हुआ कि शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाल विकास, अंचल, थाना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी योग करेंगे. बैठक में मुख्य रुप से बीडीओ साइमन मरांडी, सीओ प्रभात भूषण सिंह, डॉ शिव चरण हांसदा, डॉ विजय कुमार, जगन्नाथ सांडिल, बीएओ विद्या भूषण सिंह, पतंजलि योग समिति के धीरेंद्र नाथ महतो, सोनाराम महतो, डॉ आइए फारुकी, प्रमोद राउत समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




