कंपनी गेट पर मजदूरों ने दिया धरना, वार्ता 22 को

Updated at : 17 Jun 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
कंपनी गेट पर मजदूरों ने दिया धरना, वार्ता 22 को

चांडिल : खुंचिडीह जन कल्याण श्रमिक संघ के बैनर तले चौका- कांड्रा रोड पर स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी गेट के समक्ष मजदूरों ने धरना दिया. कामगारों के विभिन्न मांगों और ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग पर दिये जा रहे धरने की सूचना मिलते ही चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत धरना स्थल पर […]

विज्ञापन
चांडिल : खुंचिडीह जन कल्याण श्रमिक संघ के बैनर तले चौका- कांड्रा रोड पर स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी गेट के समक्ष मजदूरों ने धरना दिया. कामगारों के विभिन्न मांगों और ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग पर दिये जा रहे धरने की सूचना मिलते ही चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत धरना स्थल पर पहुंचे. कामगारों के धरना के कारण कंपनी के काम पर व्यापक प्रभाव पड़ा है़
आंदोलनकारी मांगों पर तत्काल फैसले की मांग कर रहे थ़े आंदोलन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष गुरुपद महतो कर रहे थ़े धरना स्थल से ही जिला के उपायुक्त से मोबाइल से बात की गयी़ उन्होंने बताया कि कामगारों की अधिकांश मांगे श्रम विभाग से संबंधित है़ श्रम अधीक्षक छुट्टी पर है. उनके आते ही 22 जून को मांगों पर वार्ता की जायेगी. उपायुक्त के मौखिक और प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने धरना स्थगित कर दिया़
धरना की सूचना संघ ने 26 मई को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित रुप से दी थी़ धरना में कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola