अनियंत्रित ट्रेलर ने ली एक व्यक्ति की जान

Updated at : 15 Jun 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रेलर ने ली एक व्यक्ति की जान

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 शहरबेड़ा पुलिया के समीप रविवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने एक राहगीर को कुचल दिया. जिस कारण शहरबेड़ा निवासी प्रफुल्य तंतुबाई (53) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. मौके पर ग्रामीणों को आते देख चालक फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रफुल्य तंतुबाई सुबह चिलगु […]

विज्ञापन
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 शहरबेड़ा पुलिया के समीप रविवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने एक राहगीर को कुचल दिया. जिस कारण शहरबेड़ा निवासी प्रफुल्य तंतुबाई (53) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. मौके पर ग्रामीणों को आते देख चालक फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रफुल्य तंतुबाई सुबह चिलगु से चाय पीकर अपने घर की ओर जा रहा था.
तभी ट्रेलर ने उसे कुचल दिया. घटना की सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया. मौके पर चांडिल बीडीओ ने मृतक के परिजनों को तत्काल क्रियाकर्म हेतु दस हजार रुपये नगद दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola