प्रतिमाह 279.17 टन उत्पादन का लक्ष्य

Updated at : 15 Jun 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमाह 279.17 टन उत्पादन का लक्ष्य

शचिंद्र कुमार दाश खरसावां : सीनी स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के एक मात्र इंजीनियरिंग वर्क शॉप को वित्तीय वर्ष 2015-16 में 3350 टन उत्पादन का लक्ष्य मिला है. वर्क शॉप में प्रत्येक माह 279.17 टन उत्पादन का लक्ष्य है. चालू वित्तीय वर्ष में पहले दो माह में लक्ष्य से कम उत्पादन हुआ है. अप्रैल माह […]

विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश
खरसावां : सीनी स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के एक मात्र इंजीनियरिंग वर्क शॉप को वित्तीय वर्ष 2015-16 में 3350 टन उत्पादन का लक्ष्य मिला है. वर्क शॉप में प्रत्येक माह 279.17 टन उत्पादन का लक्ष्य है. चालू वित्तीय वर्ष में पहले दो माह में लक्ष्य से कम उत्पादन हुआ है.
अप्रैल माह में 142. 10 टन तथा मई माह में 125 टन उत्पादन हुआ है. वित्तीय वर्ष 2014-15 में भी यहां लक्ष्य से कम उत्पादन हुआ था. पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डाले तो सीनी रेलवे वर्क शॉप में वित्तीय वर्ष 2005-06, 2007-08, 2010-11, 2012-13 को छोड़ हर वर्ष उत्पादन लक्ष्य से कम रहा है.
कई महत्वपूर्ण कल पुज्रे तैयार होते है सीनी वर्क शॉप में: सीनी स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के एक मात्र इंजीनियरिंग वर्क शॉप में कुल 11 सेक्शन है, जिसमें मशीन शॉप, मोटर शॉप, जेक टूल कॉपोरेटर शॉप, हेबी रिपेयरिंग शॉप, क्रॉसिंग शॉप, इलेक्ट्रीकल शॉप, प्लानिंग शॉप, ग्लूड ज्वॉइन शॉप शामिल है.
सीनी वर्क शॉप के इन 11 विभागों में कल पूर्जा बनने के साथ-साथ पुल निर्माण, पुल बेस गाडर, प्लेटफॉर्म सेल्टर, ग्लूड ज्वाइन, पुस ट्रॉली, दो लाइन को जोड़ने वाली टूल, ओवर ब्रिज निर्माण के उपकरण समेत रेलवे के कई महत्वपूर्ण उपकरण तैयार किये जाते है. इन 11 में कुछ सेक्शन में फिलहाल उत्पादन ठप है. वर्क शॉप में कर्मचारियों की कमी व समय पर कच्चे माल की आपूर्ति नहीं होने के कारण भी उत्पादन प्रभावित हो रहा है.
पुराने मशीनों को बदलने की योजना खटाई में: कारखाना में पुराने मशीनों के कारण भी उत्पादन प्रभावित हो रहा है.पिछले वर्ष दिल्ली रेलवे बोर्ड की एक टीम ने कारखाना का निरीक्षण कर पुराने मशीन बदल कर इसके आधुनिकीकरण करने संबंधी अनुशंसा की थी. हर वर्ष संस्थान की ओर से भी पुराने मशीन को बदल कर नये मशीन लगाने के लिए बोर्ड के पास लिखा जा रहा है, परंतु अब तक मशीन नहीं बदला जा सका है. उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए एक अलग से सेड बनाने का भी प्रस्ताव रेलवे के पास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola