लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की कवायद

Updated at : 14 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की कवायद

– लोगों को सब्जी की खेती से जोड़ने के लिए कल्याण विभाग की पहलसंवाददाता, खरसावां समेकित जनजातीय विकास अभिकरण की ओर से सरायकेला- खरसावां जिला के आदिवासी बहुल गांवों में लिफ्ट इरीगेशन के जरिये खेतों तक पानी पहुंचाने की कवायद तेज हो गयी है. डीप बोरिंग से लिफ्ट इरीगेशन के जरिये खेतों तक पानी पहुंचा […]

विज्ञापन

– लोगों को सब्जी की खेती से जोड़ने के लिए कल्याण विभाग की पहलसंवाददाता, खरसावां समेकित जनजातीय विकास अभिकरण की ओर से सरायकेला- खरसावां जिला के आदिवासी बहुल गांवों में लिफ्ट इरीगेशन के जरिये खेतों तक पानी पहुंचाने की कवायद तेज हो गयी है. डीप बोरिंग से लिफ्ट इरीगेशन के जरिये खेतों तक पानी पहुंचा कर गांव को हरा-भरा करने का प्रयास किया जा रहा है. कल्याण विभाग की ओर से कराये जा रहे लिफ्ट इरीगेशन का कार्य अंतिम चरण में है. उक्त योजनाएं पांच-पांच लाख रु पये से चल रही है, जो कि अब अंतिम चरण में है. इसके चलने से निश्चित ही क्षेत्र के किसानों के अलावा ग्रामीणों को भी सिंचाई की समस्या से निजात मिल सकेगा. इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि उक्त लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से गांव के लोग सब्जी जैसी अन्य व्यावसायिक खेती कर स्वरोजगार से जुड़ सके. ये योजनाएं राजनगर प्रखंड के जुमाल, रोड़ा, झलक, टियासारा, ईटापोखर, गोविंदपुर, बघरायसाई, गामदेसाई, रोला, कुडमा, बतरबेड़ा, केसरसोरा, नामीबेड़ा, कुडीह, बलरामपुर, छोटाकुनाबेड़ा, धुरीपदा, बीटा, सालगाडि़या व भुरसा गांव में चल रही है. गम्हरिया प्रखंड के उदयपुर, भदुवागोड़ा, विश्रामपुर, सालमपाथर व उकाम, सरायकेला प्रखंड के तुमसा, बड़ावाना, जिलिंगबुरू, स्वादा, टोला मनोहरपुर, कुचाई प्रखंड के दुरूसाई प्रधान टोला, तिलोपदा, छोटा अरूवां, बड़ाचाकड़ी, विरगामडीह, चांडिल प्रखंड के चाकुलिया, धानुडीह, डांगरडीह, कपाली व चौका तथा ईचागढ़ प्रखंड के दुबराजपुर, सोडो, पुरानडीह मोड़ के सामने, आताडग्राम- आताड़, टीकर व डुमरा में उक्त योजनाएं चल रही है, जिनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola