25 जून तक करें प्रखंड समिति का गठन

Updated at : 14 Jun 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
25 जून तक करें प्रखंड समिति का गठन

आदिवासी हो समाज महासभा की हुई बैठक- विभिन्न प्रखंड के प्रखंड प्रभारी की हुई नियुक्तिप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला-खरसावां आदिवासी हो समाज महासभा की बैठक शनिवार को जिला प्रभारी दुबराज पुरती की अध्यक्षा में आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न प्रखंड के प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गयी. जिसमें सरायकेला प्रखंड में सिंह सोय, खरसावां में अरमान जामुदा, कुचाई […]

विज्ञापन

आदिवासी हो समाज महासभा की हुई बैठक- विभिन्न प्रखंड के प्रखंड प्रभारी की हुई नियुक्तिप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला-खरसावां आदिवासी हो समाज महासभा की बैठक शनिवार को जिला प्रभारी दुबराज पुरती की अध्यक्षा में आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न प्रखंड के प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गयी. जिसमें सरायकेला प्रखंड में सिंह सोय, खरसावां में अरमान जामुदा, कुचाई में जयपाल सिंह सोय, राजनगर पश्चिम में सावित्री कुदादा, राजनगर दक्षिण में पोलिस पाडेया, आदित्यपुर मंडल में गोमिया गोडसेरा व गम्हरिया प्रखंड के लिए सुफल तियू को मनोनीत किया गया. बैठक में सभी प्रखंड प्रभारी को 25 जून तक अपने कार्य क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर प्रखंड समिति का गठन करने का निर्देश दिया. मौके पर आदिवासी हो महासभा के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola