पोषण माह को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं व एएनएम को दी गयी जानकारी

Updated at : 06 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण माह को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं व एएनएम को दी गयी जानकारी

फोटो6कएसएन-10व11- उपस्थित चिकित्सक व उपस्थित सेविका व एएनएमखरसावां. जिला में एक जून से चल रही पोषण माह को लेकर कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम व आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया और पोषण माह में बच्चों से लेकर गर्भवती व धात्री माताओं को तय खुराक देने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में मुख्य रूप […]

विज्ञापन

फोटो6कएसएन-10व11- उपस्थित चिकित्सक व उपस्थित सेविका व एएनएमखरसावां. जिला में एक जून से चल रही पोषण माह को लेकर कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम व आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया और पोषण माह में बच्चों से लेकर गर्भवती व धात्री माताओं को तय खुराक देने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एपी सिन्हा उपस्थित थे. प्रशिक्षण में उन्होंने बताया कि कुचाई प्रखंड में विटामिन एक की खुराक 8376 बच्चों को देना है. जिसमें से नौ से बारह माह के उम्र के 549 बच्चों व एक से पांच वर्ष तक के 7828 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिया जाना है. प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी चौदह सब सेंटर के एएनएम व आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, डॉ शिवचरण हांसदा, डॉ हरिपद हेंब्रम, बीपीएम प्रमोद कुमार राउत के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola