नपं अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष समेत तीन वार्ड सदस्यों की सदस्यता समाप्त के लिए लिखा पत्र

Updated at : 19 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष समेत तीन वार्ड सदस्यों की सदस्यता समाप्त के लिए लिखा पत्र

फोटो19एशेकेल1-जानकारी देते अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेवप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अरविंद कवि को पदमुक्त करने व उपाध्यक्ष सहित तीन वार्ड सदस्य की सदस्यता समाप्त करने के लिए हेतु अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव ने नगर विकास सचिव को पत्र लिखा है. इस संबंध में नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव ने बताया कि उपाध्यक्ष कवि के खिलाफ […]

विज्ञापन

फोटो19एशेकेल1-जानकारी देते अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेवप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अरविंद कवि को पदमुक्त करने व उपाध्यक्ष सहित तीन वार्ड सदस्य की सदस्यता समाप्त करने के लिए हेतु अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव ने नगर विकास सचिव को पत्र लिखा है. इस संबंध में नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव ने बताया कि उपाध्यक्ष कवि के खिलाफ वार्ड सदस्य आलोक पडिहारी व चार अन्य वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर आग्रह किया था और इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त को दिया था. मामले पर उपायुक्त ने आइटीडीए निदेशक भीष्म कुमार को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त करते हुए 13 फरवरी को मतदान कि तिथि निर्धारित किया गया था. उपाध्यक्ष कवि ने 12 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अध्यक्ष सिंहदेव ने उपाध्यक्ष कवि के अलावा तीन वार्ड पार्षद पर लगातार तीन बोर्ड कि मीटिंग में अनुपस्थित रहने कि बात कही, जो झारखंड म्यूनिसपल अधिनियम को उल्लंघन करार देते हुए सदस्यता भी समाप्त करने का आग्रह किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola