अभिजीत कंपनी के रैयत दारों ने मुंडा को सौंपा ज्ञापन

खरसावां : खरसावां के टोटाटलवादी मौजा में अवस्थित अभिजीत कंपनी के विस्थापित रैयतदारों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंप कर कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं करने की जानकारी दी. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मियों को वर्ष 2014 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. कर्मियों द्वारा कंपनी से […]
खरसावां : खरसावां के टोटाटलवादी मौजा में अवस्थित अभिजीत कंपनी के विस्थापित रैयतदारों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंप कर कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं करने की जानकारी दी. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मियों को वर्ष 2014 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है.
कर्मियों द्वारा कंपनी से वेतन की मांग करने पर धमकाया जाता है. वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण मजदूरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. रैयतदारों द्वारा कंपनी को जमीन नौकरी के लिए दिया गया था, परंतु अब तो जमीन भी गयी और नौकरी भी नहीं है. कंपनी के रैयतदारों ने कंपनी को अविलंब शुरू करने की मांग की है, ताकि यहां के तीन हजार से अधिक लोगों का भरण पोषण हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




