दालग्राम में अवैध भट्ठी ध्वस्त, संचालक फरार

चांडिल : उत्पाद विभाग और चांडिल पुलिस ने रविवार को अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के दालग्राम में अवैध रूप से संचालित एक महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. इसकी जानकारी उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा ने दी. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान […]
चांडिल : उत्पाद विभाग और चांडिल पुलिस ने रविवार को अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के दालग्राम में अवैध रूप से संचालित एक महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. इसकी जानकारी उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा ने दी.
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दालग्राम से 10 लीटर महुआ शराब के साथ करीब दो सौ किलो जावा जब्त किया गया है. श्री मुंडा ने कहा कि भट्ठी संचालक बलदेव मांझी फरार होने में सफल रहा. क्षेत्र में चल रहे शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




