डीसी ने किया तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण

Updated at : 03 Feb 2015 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने किया तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण

2 केएसएन 2 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजों के साथ डीसी व डीडीसी2 केएसएन 3 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीर चलाते डीसीसंवाददाता, सरायकेलाजिले के उपायुक्त चंद्रशेखर ने जिले के आरक्षी अधीक्षक दुर्गा उरांव व उप विकास आयुक्त रेमंड केरकेट्टा के साथ दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया. उन्होंने तीरंदाजी अकादमी […]

विज्ञापन

2 केएसएन 2 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजों के साथ डीसी व डीडीसी2 केएसएन 3 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीर चलाते डीसीसंवाददाता, सरायकेलाजिले के उपायुक्त चंद्रशेखर ने जिले के आरक्षी अधीक्षक दुर्गा उरांव व उप विकास आयुक्त रेमंड केरकेट्टा के साथ दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया. उन्होंने तीरंदाजी अकादमी स्थित प्ले ग्राउंड, जीम का भी मुआयना किया. उपायुक्त ने तीरंदाजों से सरकार की ओर से उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. तीरंदाजों ने बताया अकादमी में उपकरण की काफी कमी है. 2007 के बाद अकादमी को खेल उपकरण नहीं उपलब्ध कराया गया है. तीरंदाजों ने प्रशासन से तीर, धनुष व टारगेट की व्यवस्था करने का आग्रह किया. उपायुक्त ने तीरंदाजों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन तीरंदाजी एकादमी के विकास को हर संभव सहयोग करेगी. अकादमी भवन के मरम्मत की भी आवश्यकता है. अकादमी के सचिव सुमंत मोहंती ने बताया कि अकादमी से अब तक एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय व दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज निकल चुके हैं. तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में जिला व राज्य का नाम रोशन किया है. अकादमी में फिलहाल 30 तीरंदाज प्रशिक्षण ले रहे हैं. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम मिश्रा, हिमांशु मोहंती समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola