मांगों को लेकर चार फरवरी को सीएम आवास का घेराव करेंगे होमगार्ड

Updated at : 30 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर चार फरवरी को सीएम आवास का घेराव करेंगे होमगार्ड

सरायकेला. ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चार फरवरी को राज्य भर के होम गार्ड जवान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. जानकारी देते हुए सरायकेला खरसावां जिला के प्रफुल्ल महतो ने बताया कि अपने विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में होमगार्ड के जवान एकत्रित होंगे और रैली की शक्ल में सीएम […]

विज्ञापन

सरायकेला. ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चार फरवरी को राज्य भर के होम गार्ड जवान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

जानकारी देते हुए सरायकेला खरसावां जिला के प्रफुल्ल महतो ने बताया कि अपने विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में होमगार्ड के जवान एकत्रित होंगे और रैली की शक्ल में सीएम आवास जाकर घेराव करेंगे.

उन्होंने बताया कि होम गार्ड कि मुख्य मांगे में पुलिस बहाली में गृहरक्षकों की उम्र सीमा 25 से 35 वर्ष तक की जाये और तीन वर्ष की रोक को अविलंब हटाया जाये, दैनिक भत्ता 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये की जाये, गृह रक्षकों की उम्र सीमा पुलिस बल की तरह साठ वर्ष की जाये, मैट्रिक शैक्षणीक योग्यता के मान्यता को समाप्त करते हुए गृहरक्षकों की पुलिस में बहाली की जाये शामिल है. उन्होंने बताया कि जिला से अधिक से अधिक संख्या में होमगार्ड रांची के घेराव कार्यक्रम में जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola