राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर निकली संकल्प यात्रा

Updated at : 30 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर निकली संकल्प यात्रा

फोटो30एसेकेल1- स्तूप पर माल्यार्पण करतेप्रतिनिधि, सरायकेला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सरायकेला शहरी क्षेत्र में समाज सेवी बासुमति षाड़ंगी के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकाली गयी. संकल्प यात्रा स्थानीय बिरसा चौक से शुरू होकर सरायकेला मुख्य बाजार स्थित गांधी स्तूप पहुंची. जहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी. संकल्प यात्रा में महात्मा गांधी के […]

विज्ञापन

फोटो30एसेकेल1- स्तूप पर माल्यार्पण करतेप्रतिनिधि, सरायकेला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सरायकेला शहरी क्षेत्र में समाज सेवी बासुमति षाड़ंगी के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकाली गयी. संकल्प यात्रा स्थानीय बिरसा चौक से शुरू होकर सरायकेला मुख्य बाजार स्थित गांधी स्तूप पहुंची. जहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी. संकल्प यात्रा में महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राजाराम …… भजन गाये गये और महात्मा गांधी के स्तूप पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के संदेशों को अपने जीवन में अनुसरण करने व उनके बताये गये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. संकल्प यात्रा में समाजसेवी जलेश कवि,मुरली षाड़ंगी, सुदीप पट्टनायक के अलावे कई लोग व सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola