झारखंड टीम में जिला के छह तीरंदाजों का चयन

Updated at : 29 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड टीम में जिला के छह तीरंदाजों का चयन

– 35 वां राष्ट्रीय खेल, केरल- कुचाई की मंजुधा सोय से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद- 33 वें राष्ट्रीय खेल में मंजुधा ने जीता था स्वर्ण पदक29 केएसएन 1 : केरल रवाना होते सरायकेला खरसावां जिला के तीरंदाजसंवाददाता, खरसावां 35 वां राष्ट्रीय खेल के लिए घोषित झारखंड टीम में सरायकेला- खरसावां जिला के छह खिलाडि़यों को […]

विज्ञापन

– 35 वां राष्ट्रीय खेल, केरल- कुचाई की मंजुधा सोय से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद- 33 वें राष्ट्रीय खेल में मंजुधा ने जीता था स्वर्ण पदक29 केएसएन 1 : केरल रवाना होते सरायकेला खरसावां जिला के तीरंदाजसंवाददाता, खरसावां 35 वां राष्ट्रीय खेल के लिए घोषित झारखंड टीम में सरायकेला- खरसावां जिला के छह खिलाडि़यों को शामिल किया गया है. सरायकेला- खरसावां जिला से झारखंड टीम के कंपाउंड राउंड में मंजुधा सोय, रिकर्व राउंड में लक्ष्मी रानी माझी व विनोद स्वांसी, इंडियन राउंड में आरती बोईपाई, गुरुवारी सोय व राजेश माझी का चयन हुआ है. केरल में तीन से नौ फरवरी तक तीरंदाजी के अलग-अलग स्पर्द्धाओं का आयोजन किया जायेगा. झारखंड टीम में शामिल ये सभी छह तीरंदाज केरल के लिए रवाना हो गये है. उक्त जानकारी देते हुए जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती ने बताया कि सरायकेला- खरसावां के तीरंदाजी कोच बीएस राव को भी झारखंड टीम के कोच के रुप में शामिल किया गया है. 35 वां राष्ट्रीय खेल में झारखंड टीम में शामिल कुचाई की मंजुधा सोय 33 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है. इस बार भी मंजुधा सोय से जिला तीरंदाजी संघ को काफी उम्मीदें है. जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अध्यक्ष मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, कोषाध्यक्ष उत्तम मिश्रा व हिमांशु मोहंती ने झारखंड टीम में शामिल तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola