खरसावां में 30 हजार सदस्य बनायेगी भाजपा

Updated at : 28 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में 30 हजार सदस्य बनायेगी भाजपा

– एक से 28 फरवरी तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा- लोगों को पार्टी का सदस्य बना कर सशक्त भाजपा सशक्त भारत अभियान का हिस्सा बनाया जायेगा28 केएसएन 3 : भाजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्तासंवाददाता, खरसावां खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में भाजपा प्रखंड व नगर समिति की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद […]

विज्ञापन

– एक से 28 फरवरी तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा- लोगों को पार्टी का सदस्य बना कर सशक्त भाजपा सशक्त भारत अभियान का हिस्सा बनाया जायेगा28 केएसएन 3 : भाजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्तासंवाददाता, खरसावां खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में भाजपा प्रखंड व नगर समिति की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में तय हुआ कि एक से 28 फरवरी तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. प्रखंड में कम से कम 30 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. प्रखंड सदस्य प्रभारी प्रदीप सिंहदेव ने कहा कि लोगों को पार्टी का सदस्य बना कर सशक्त भाजपा सशक्त भारत अभियान का हिस्सा बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने वाले देश के परिवर्तन में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे और राष्ट्र निर्माण के सहभागी बनेंगे. बैठक में जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, नगर अध्यक्ष ज्ञानी साहू, दुर्योधन प्रामाणिक, सुशील षाडंगी, ईश्वर महतो, मंजु बोदरा, इंद्रजीत उरांव, अनीता सोय, प्रभा मंडल, उत्तम मिश्रा, चरणजीत कौर, राधेश्याम राउतिया, जगमोहन हेंब्रम, जीत वाहन मंडल, नंदू पांडेय, सांबो राउत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola