कुचाई : बाल समागम के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Updated at : 24 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुचाई : बाल समागम के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

24 केएसएन 2,3 : प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिसंवाददाता, खरसावां कुचाई के बिरसा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया एवं बाल समागम के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख माला सोय, जिप सदस्य […]

विज्ञापन

24 केएसएन 2,3 : प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिसंवाददाता, खरसावां कुचाई के बिरसा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया एवं बाल समागम के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख माला सोय, जिप सदस्य एमलेन नाग, बीडीओ साइमन मरांडी, बीइइओ मेघनाथ प्रधान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव चरण हांसदा ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. बाल समागम में प्रखंड के स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी 30 व 31 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली बाल समागम में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पारस्परिक समझ, अनुशासन, भाईचारा व नेतृत्व क्षमता का विकास होगा एवं बच्चों में सामूहिक रुप से कार्य करने की भावना जागृत होगी. मौके पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola