झाविमो ने जिला मुख्यालय के समक्ष दिया धरना

Updated at : 23 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
झाविमो ने जिला मुख्यालय के समक्ष दिया धरना

फोटो23एसेकेल3-धरना प्रदर्शन में बैठे झाविमो कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सरायकेलाझाविमो ने जिला मुख्यालय के समक्ष जिला महासचिव सोखेन हेंब्रम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के पश्चात झाविमो कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री ज्ञापन राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को वापस ले,अधिग्रहण हेतु भूमि मूल्य निर्धारण […]

विज्ञापन

फोटो23एसेकेल3-धरना प्रदर्शन में बैठे झाविमो कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सरायकेलाझाविमो ने जिला मुख्यालय के समक्ष जिला महासचिव सोखेन हेंब्रम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के पश्चात झाविमो कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री ज्ञापन राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को वापस ले,अधिग्रहण हेतु भूमि मूल्य निर्धारण के लिए पुराने कानून इंडियन स्टांप एक्ट में परिवर्तन करे, शिक्षक बहाली प्रक्रिया में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिले,तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरी स्थानीय लोगों को ही मिले, बालु घाट की नीलामी रद्द कर पंचायतों को अधिकार दें, किसानों को धान का 2500 क्विंटल समर्थन मूल्य दे, खाद्य सुरक्षा अधिनियम अविलंब लागू करें, स्थानीय नीति तय कर बहाली किया जाये सहित अन्य मांगे शामिल है. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से हीरा लाल यादव,अनुराग कुमार,शंभु मंडल, सुशील महतो,राम मुर्मू, चुनुराम सोरेन, दिलीप, सोमनाथ सोरेन के अलावे अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola