सामाजिक, आर्थिक व जाति आधारित जनगणना संपन्न

संवाददाता, खरसावां खरसावां प्रखंड में सामाजिक-आर्थिक व जाति आधारित जनगणना का कार्य संपन्न हो गया है. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया कि इस कार्य का जिम्मा एक निजी एजेंसी को सौंपा गया था. निजी एजेंसी के लोग सभी 13 पंचायतों के राजस्व गांवों में घर-घर जाकर हर परिवार का विस्तृत रिपोर्ट लेकर टेबलेट […]
संवाददाता, खरसावां खरसावां प्रखंड में सामाजिक-आर्थिक व जाति आधारित जनगणना का कार्य संपन्न हो गया है. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया कि इस कार्य का जिम्मा एक निजी एजेंसी को सौंपा गया था. निजी एजेंसी के लोग सभी 13 पंचायतों के राजस्व गांवों में घर-घर जाकर हर परिवार का विस्तृत रिपोर्ट लेकर टेबलेट पीसी पर अपलोड किये है. सामाजिक-आर्थिक तथा जाति आधारित जनगणना में मुख्य रुप से घर के प्रत्येक सदस्य की वैवाहिक स्थिति, व्यवसाय व क्रिया कलाप, शिक्षा, शारीरिक व मानसिक स्थिति, धर्म, रोजगार के श्रोत, जाति व जनजाति की स्थिति, आर्थिक स्थिति के संबंध में जानकारी अपलोड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




