डीसी ने की मनरेगा की समीक्षा बैठक

– जिला के नौ में सात प्रखंडों में कार्य संतोषजनक नहीं- बीडीओ व बीपीओ को स्थल निरीक्षण का दिया निर्देशसरायकेला . उपायुक्त चंद्रशेखर ने जिला में मनरेगा के तहत चल रही विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा में उन्होंने पाया कि कुचाई व कुकडू प्रखंड को छोड़ कर शेष सात प्रखंड खरसावां, सरायकेला, […]
– जिला के नौ में सात प्रखंडों में कार्य संतोषजनक नहीं- बीडीओ व बीपीओ को स्थल निरीक्षण का दिया निर्देशसरायकेला . उपायुक्त चंद्रशेखर ने जिला में मनरेगा के तहत चल रही विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा में उन्होंने पाया कि कुचाई व कुकडू प्रखंड को छोड़ कर शेष सात प्रखंड खरसावां, सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल, नीमडीह व ईचागढ़ में कार्य संतोषजनक नहीं है. बीपीओ को निर्देश दिया गया कि वैसे रोजगार सेवक को चिह्नित करें जो अपना कार्य तेजी से नहीं कर रहे है. वैसे रोजगार सेवकों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बीडीओ और बीपीओ को प्रत्येक सप्ताह मनरेगा के तहत चल रही विकास कार्यों के स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी प्रखंड के बीपीओ, बीडीओ, डीआरडीए निदेशक दिलीप कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




