आखान यात्रा पर हरिजन समाज ने की माता झुमकेश्वरी की पूजा अर्चना

फोटो-15एसकेएल-3- पूजा अर्चना करते समाज के लोगसरायकेला. खरकई नदी के तट पर अवस्थित माता झुमकेश्वरी स्थान पर अर्जुन (मुखी) समाज द्वारा आखान यात्रा पर माता की पूजा अर्चना की गयी. माता के पूजा हेतु सिर्फ सरायकेला ही नहीं अपितु जमशेदपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा, मनोहरपुर के अलावे पड़ोसी राज्य ओडि़शा से भी समाज के लोग पहुंच कर […]
फोटो-15एसकेएल-3- पूजा अर्चना करते समाज के लोगसरायकेला. खरकई नदी के तट पर अवस्थित माता झुमकेश्वरी स्थान पर अर्जुन (मुखी) समाज द्वारा आखान यात्रा पर माता की पूजा अर्चना की गयी. माता के पूजा हेतु सिर्फ सरायकेला ही नहीं अपितु जमशेदपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा, मनोहरपुर के अलावे पड़ोसी राज्य ओडि़शा से भी समाज के लोग पहुंच कर सुख शांति हेतु पूजा अर्चना की. समाज के श्याम सुंदर मुखी ने बताया कि माता झुमकेश्वरी की पूजा समाज के सिर्फ पुरुषों द्वारा ही किया जाता है. महिलाओं का वहां जाना वर्जित माना जाता है. माता झुमकेश्वरी स्थान पर आखान यात्रा को लेकर गुरुवार सुबह से ही समाज के लोगों का जुटान शुरू हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




