गांव के विकास पर रहेगा फोकस: चंपई सोरेन

सरायकेला. सरायकेला विस से लगातार पांचवी बार प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक सह पूर्व मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि नये वर्ष पर गांव के विकास पर फोकस रहेगा. उन्होंने कहा कि सरायकेला विस का बड़ा भू भाग कृषि पर निर्भर है इसलिए किसानों के विकास के लिए सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी ताकि किसान वर्र्षभर […]
सरायकेला. सरायकेला विस से लगातार पांचवी बार प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक सह पूर्व मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि नये वर्ष पर गांव के विकास पर फोकस रहेगा.
उन्होंने कहा कि सरायकेला विस का बड़ा भू भाग कृषि पर निर्भर है इसलिए किसानों के विकास के लिए सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी ताकि किसान वर्र्षभर खेती कर सकें और रोजगार प्राप्त करें.
उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास के तहत सड़क, पुल पुलिया का निर्माण किया जायेगा और शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करते हुए सरायकेला में पूर्व की सरकार द्वारा स्वीकृत महिला कॉलेज का क्रियान्वयन किया जायेगा. विधायक सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की नयी औद्योगिक नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




