सरायकेला के कोमाय में जनता दरबार की तैयारी तेज, बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
जनता दरबार की तैयारी को लेकर बैठक करते हुए बीडीओ साधु चरण देवगम
Saraikela Kharsawan News: कोमाय में 9 अप्रैल को होने वाले जनता दरबार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. बीडीओ साधुचरण देवगम ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं से जुड़े दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित रहें और लाभुकों की सूची समय पर तैयार कर जमा करें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र कोमाय में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले जनता दरबार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रखंड सभागार में बीडीओ साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
प्राथमिक विद्यालय मैदान में होगा आयोजन
प्राथमिक विद्यालय कोमाय के मैदान में जिला के उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली जनता दरबार को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान बीडीओ श्री देवगम ने कहा कि उक्त जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनका निदान किया जाएगा और साथ ही उन्हें केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा.
विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश
बैठक में बीडीओ ने सभी विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं से जुड़े आवेदन पत्र, बैनर, पोस्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर के साथ 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.
लाभुकों की सूची और प्रचार-प्रसार पर जोर
साथ ही परिसंपत्ति वितरण हेतु चिन्हित लाभुकों की सूची तैयार कर लेंगे और 8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक उक्त सूची प्रधान लिपिक, प्रखंड कार्यालय, कुचाई के पास जमा करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं बुधवार को रोलाहातु पंचायत अंतर्गत सभी ग्रामों में प्रचार वाहन के माध्यम से माइकिंग कर 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले जनता दरबार के संबंध में विस्तृत प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए राहत, अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
इसे भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड, अहमदाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










