गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज कोमोलिका बारी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 4:30 PM
शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां कैडेट वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज कोमोलिका बारी रविवार को आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थिति आवास में मुलाकात की. अर्जुन मुंडा ने पुष्पगुच्छ देकर कोमोलिका का स्वागत किया. कोमोलिका ने इस प्रतियोगिता में अपने […]
शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां
कैडेट वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज कोमोलिका बारी रविवार को आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थिति आवास में मुलाकात की. अर्जुन मुंडा ने पुष्पगुच्छ देकर कोमोलिका का स्वागत किया.
कोमोलिका ने इस प्रतियोगिता में अपने अनुभव को केंद्रीय मंत्री के साथ साझा किया. अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका का हौसला बढ़ाते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अपने स्तर से भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान तीरंदाजी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई.
अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. मौके पर मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, सह सचिव उदय सिंहदेव, तीरंदाजी कोच सचिव हरेंद्र सिंह, विकास उपाध्याय, दुलाल स्वांसी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










