तमिलनाडु में करंट लगने से खरसावां के युवक की मौत
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
शव देहरीडीह गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खरसावां.
खरसावां प्रखंड के देहरीडीह गांव निवासी अरुण गागराई (22) की तमिलनाडु में बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. सोमवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया.कार्य के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण गागराई तमिलनाडु के गुंजन अपार्टमेंट में लेबर के रूप में कार्यरत था. 31 मई (रविवार) को कार्य अवधि के दौरान वह ब्रेकर मशीन में बिजली कनेक्शन जोड़ रहा था. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया शव
घटना के बाद तमिलनाडु में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां से सोमवार को पैतृक गांव देहरीडीह पहुंचाया गया. घर में शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ग्रामीणों की भीड़ मृतक के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अरुण गागराई विवाहित था. उसके दो छोटे बच्चे हैं. उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का कहना है कि अरुण ही परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था. घटना की सूचना मिलने पर खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा एवं मुखिया मंगल सिंह जामुदा ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










