चांडिल में पिकअप वैन पलटने से दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 20 Jun 2019 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल में पिकअप वैन पलटने से दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला के जमशेदपुर से सटे चांडिल में एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के NH32 पर पितकी में गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे हुई. इसे भी पढ़ें : बिहार में तबाही मचाने वाले चमकी बुखार से निबटने के लिए रिसर्च […]

विज्ञापन

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला के जमशेदपुर से सटे चांडिल में एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के NH32 पर पितकी में गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे हुई.

इसे भी पढ़ें : बिहार में तबाही मचाने वाले चमकी बुखार से निबटने के लिए रिसर्च जरूरी, मिल सकती है मधुमेह की नयी दवा

चांडिल से नीमडीह मार्केट जा रही पिकअप वैन ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गयी. पिकअप में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : अचानक बिगड़ी डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की तबीयत

सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल भेज दिया गया. घायल सभी लोग सब्जी विक्रेता हैं और चांडिल के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola