ePaper

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बने

Updated at : 09 Jun 2019 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बने

शचिंद्र कुमार दाश नयी दिल्ली/सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. रविवार को नयी दिल्ली के होटल सम्राट में संपन्न हुए चुनाव के बाद श्री मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी में देश को शिखर पर ले जाना उनका […]

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश

नयी दिल्ली/सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. रविवार को नयी दिल्ली के होटल सम्राट में संपन्न हुए चुनाव के बाद श्री मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी में देश को शिखर पर ले जाना उनका उद्देश्य है. सभी को मिलकर तीरंदाजी को आगे बढ़ाना होगा.

इसे भी पढ़ें : पुण्यतिथि पर देश ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया, गृह मंत्री अमित शाह ने कही यह बात

उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. उन्हें मौका देंगे, ताकि ये लोग ओलिंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के लिए मेडल जीत सकें. श्री मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी में देश बेहतर प्रदर्शन करता रहा है. इसे और बेहतर करने की जरूरत है. जहां भी तीरंदाजी को प्रमोट करने की संभवना है, वहां काम करेंगे.

कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में वीरेंद्र सचदेवा को संघ का महासचिव, सुनील शर्मा को वरीय उपाध्यक्ष, कैप्टन अभिमन्यु, डॉ रूपक देबरॉय, राजेंद्र सिंह तोमर, रुपेश कर, डीके विद्यार्थी, पाया बन्याला वार नोंगब्री, डॉ जोरीश पौलुस उमाचैरिल व केके जादम को उपाध्यक्ष चुना गया. मनोज कुमार, डॉ केबी बुरुंग, चेतन कवलेकर, सिहान हुसैनी, कोमजुम रिवा, रघुनाथ राना व आशीष तोमर को संयुक्त सचिव चुना गया. प्रमोद एस तंडुलकर को कोषाध्यक्ष चुना गया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह ने कोर ग्रुप के साथ की बैठक

संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद अर्जुन मुंडा को झारखंड तीरंदाजी संघ के सुमंत मोहंती, हरेंद्र सिंह व अन्य ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. अर्जुन मुंडा झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और संरक्षक रह चुके हैं. तीरंदाजी से उनका गहरा लगाव रहा है. वर्ष 2006 में खरसावां में उन्होंने तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की भी स्थापना की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola