बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 6:19 AM
सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के बैगनबाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार बबलू महतो उर्फ मंटू महतो (22) की मौत हो गयी. वह मुड़िया का रहने वाला था. वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दिलीप कालिंदी (22) गंभीर रूप से घायल […]
सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के बैगनबाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार बबलू महतो उर्फ मंटू महतो (22) की मौत हो गयी. वह मुड़िया का रहने वाला था. वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दिलीप कालिंदी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह रामचंद्रपुर का रहने वाला है. घटना शनिवार सुबह 8.30 बजे की है. मंटू महतो व उसका दोस्त दिलीप बाइक से बैगनबाड़ी पुलिया के नीचे नाला में स्नान करने जा रहे थे.
इसी बीच वे जैसे ही नाला के पास पहुंचे, सरायकेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर से मंटू महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दिलीप छिटक कर दूर जा गिरा. सरायकेला थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. घायल दिलीप को सदर अस्पताल भेज दिया. यहां से उसे एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
गम्हरिया की कंपनी में काम करता था मंटू, छुट्टी पर घर आया था : थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया, बाइक को जब्त कर लिया गया है. अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ट्रक का पता लगाया जा रहा है. मंटू गम्हरिया की किसी कंपनी में काम करता था. वह कंपनी से छुट्टी लेकर घर आया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ट्रक पर कंट्रोल नहीं कर सका और बाइक को रौंदते हुए निकल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










