खरसावां 20 और ईचागढ़ के 34 बूथों से होगी वेबकास्टिंग
Updated at : 05 May 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां विस क्षेत्र के 282 बूथों पर 2,03,649 जबकि ईचागढ़ विस क्षेत्र के 337 बूथों में पर 2,50,451 मतदाता करेंगे वोट सरायकेला : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों खरसावां व ईचागढ़ में छह मई को मतदान होगा. खरसावां विस क्षेत्र खूंटी संसदीय क्षेत्र में आता है, जबकि ईचागढ़ रांची […]
विज्ञापन
खरसावां विस क्षेत्र के 282 बूथों पर 2,03,649 जबकि ईचागढ़ विस क्षेत्र के 337 बूथों में पर 2,50,451 मतदाता करेंगे वोट
सरायकेला : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों खरसावां व ईचागढ़ में छह मई को मतदान होगा. खरसावां विस क्षेत्र खूंटी संसदीय क्षेत्र में आता है, जबकि ईचागढ़ रांची संसदीय सीट में. दोनों क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उक्त बातें डीसी छवि रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
उन्होंने कहा कि छह मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा. खरसावां विस क्षेत्र के 282 बूथों पर 2,03,649 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1,01,742 पुरुष, 1,01,906 महिला मतदाता व एक अन्य मतदाता शामिल हैं. रांची संसदीय सीट अंतर्गत ईचागढ़ विस क्षेत्र के 337 बूथों में कुल 2,50,451 मतदाता हैं, जिनमें 128976 पुरुष, 121472 महिला व तीन अन्य मतदाता शामिल हैं. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीपीआरओ राहुल भारती उपस्थित थे.
खरसावां में 86, ईचागढ़ में 75 अतिसंवेदनशील बूथ
डीसी ने बताया कि खरसावां विस क्षेत्र में 86 व ईचागढ़ विस क्षेत्र में 75 अतिसंवेदनशील बूथ हैं. खरसावां में 143 संवेदनशील व 53 सामान्य बूथ हैं. ईचागढ़ विस में 198 संवेदनशील व 64 सामान्य बूथ हैं. जिला प्रशासन ने अति क्रिटिकल बूथ भी चिह्नित किये हैं जिसमें ईचागढ़ विस क्षेत्र में चार बूथों को चिह्नित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




