यूपी को भाया झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग का काम, खरसावां के तर्ज पर कानपुर में बनेगा खादी पार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2018 6:34 PM
@ सचिन्द्र कुमार दाश खरसावां : खादी व ग्रामोद्योग के क्षेत्र में सरायकेला-खरसावां समेत पूरे झारखंड में जो काम हो रहे हैं, उससे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी प्रभावित है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को यूपी खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी झारखंड दौरे पर पहुंचे. अधिकारियों ने रांची, चांडिल, […]
@ सचिन्द्र कुमार दाश
कानपुर जोन के डिप्टी सीइओ अभय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में खादी व ग्रामोद्योग के मामले में काफी अच्छे ढंग से कार्य हो रहे हैं. यूपी के विभागीय मंत्री हर कार्यक्रम में यहां हो रहे कार्यों की सराहना करते हैं. खादी व ग्रामोद्योग के मामले में झारखंड में जो भी अच्छे कार्य हो रहे हैं, उसे यूपी अपने यहां लागू करेगा.
उन्होंने कहा, खरसावां के तर्ज पर कानपुर में भी बड़े आकार में खादी पार्क बनाने की योजना है. इसी को देखने के लिये यहां आये है. खादी व ग्रामोद्योग के जरीये लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा. खादी व ग्रामोद्योग के मामले में खारखंड का मॉडल काफी अच्छा है.
मौके पर झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सलाहकार योगेश मल्होत्रा व डिप्टी सीइओ राखाल चंद्र बेसरा ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को यूपी के लखनऊ में भी खादी बोर्ड का इंपोरियम खोला जायेगा.
झारखंड के खादी कपड़ों की मांग देश-विदेश में काफी अधिक हो रही है. इसके जरीये लोगों को स्वरोजगार मिल रहा है. मौके पर झारखंड खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के विभुती कुमार, मनोज कुमार शर्मा आदी मौजूद थे. खरसावां के खादी बोर्ड पहुंचने पर झारखंड खादी बोर्ड के अधिकारियों ने यूपी के अधिकारियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










