सरायकेला : साप्ताहिक बाजार करने आये युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2018 8:20 PM
सरायकेला : सरायकेला थाना अंर्तगत बड़बिल गांव स्थित एक कुआं में एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है, जिसकी पहचान सरायकेला के कुदरसाही निवासी जमादार हेंब्रम (26 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना शुक्रवार रात्रि की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने भाई […]
सरायकेला : सरायकेला थाना अंर्तगत बड़बिल गांव स्थित एक कुआं में एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है, जिसकी पहचान सरायकेला के कुदरसाही निवासी जमादार हेंब्रम (26 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना शुक्रवार रात्रि की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने भाई के साथ साप्ताहिक बाजार सरायकेला आया हुआ था.
हाट में सब्जी सहित अन्य समान खरीदने के बाद हडि़या पीकर वापस घर लौटने लगा. इसी क्रम में दो युवक आये और उसे अपने साथ ले कर घूमने की बात कह चले गये. मृतक के भाई पुत्कर हेंब्रम ने बताया कि हाट से वापस लौटने के क्रम में धोबाडीह गांव के दो युवक बाईक खरीदने के लिए आधार कार्ड देने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गये.
परंतु जमादार रात भर घर वापस नहीं आया. दूसरे दिन शनिवार को उसका शव बड़बिल गांव में स्थित एक कुएं से बरामद किया गया. परिजनों ने जाकर जब देखा तो उसके जमादार हेंब्रम के रूप में पहचान की.
मृतक के शरीर पर हैं जख्म के निशान
मृतक जमादार के शरीर पर जख्म के निशान भी पाये गये हैं. सिर पर चोट के निशान भी हैं. पुलिस की मानें तो सिर पर वार कर पहले उसकी हत्या कर दी गयी. बाद में शव को साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से कुएं मे डाल दिया गया.
गांव के सिंचाई कुआं के अंदर शव होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. मुखिया वीरेंद्र केराई, पंचायत समिति सदस्य सह प्रमुख गोपीनाथ गागराई सहित आसपास के ग्रामीण भी जुट गये. सूचना पर सरायकेला पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पहले कुएं से बाहर निकाला फिर उसकी पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










