Seraikela Kharsawan News : 120 दिव्यांगों ने कराया निबंधन

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 May 2025 11:58 PM

विज्ञापन

120 दिव्यांगों ने कराया निबंधन

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला के अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला में शुक्रवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के मंडलीय उपाध्यक्ष मोहित पोद्दार, अंग प्रत्यारोपण के प्रांतीय संयोजक आकाश अग्रवाल एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के अध्यक्ष ललित केडिया, सचिव नेमी चंद्र अग्रवाल, चेंबर के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व चेंबर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल एवं संजय चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है. इसके माध्यम से मंच के सदस्यों द्वारा लाचार इंसान को सक्षम बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अंग प्रत्यारोपण के लिए 100 दिव्यांगजनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो सराहनीय है. इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से रजिस्ट्रेशन की संख्या में निश्चित रूप से वृद्धि होगी. अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इसका लाभ प्राप्त होगा. कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की विभागीय सहायता की जरूरत पड़ती है, तो वे मायुमं का भरपूर सहयोग करेंगे. कार्यक्रम को मंच के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल भी संबोधित किया.

रक्तदान शिविर का आयोजन:

रक्तदान शिविर के पहले दिन 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इसे सरायकेला ब्लड बैंक के सुपुर्द कर दिया गया. कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले प्रथम रक्तदाता को सिविल सर्जन ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों के साथ सुमित चौधरी, ललित चौधरी, शिवम चौधरी, आकाश अग्रवाल, सुमित चौधरी, अनमोल चौधरी, ललित चौधरी, राहुल अग्रवाल, शिवम चौधरी, नीतीश चौधरी के अलावे कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola