वाहन के ठोकर से नौवीं का छात्र घायल

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर कोकपाड़ा बस स्टैंड पार करते समय गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कोकपाड़ा उच्च विद्यालय के नवम वर्ग का छात्र अनूप महतो घायल हो गया. दुघर्टना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग वाहन से घायल छात्र को सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर कोकपाड़ा बस स्टैंड पार करते समय गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कोकपाड़ा उच्च विद्यालय के नवम वर्ग का छात्र अनूप महतो घायल हो गया. दुघर्टना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग वाहन से घायल छात्र को सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र प्रसाद चौधरी ने घायल को एमजीएम रेफर कर दिया. 108 एंबुलेंसे को सूचना देने के बाद भी छात्र को एमजीएम भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हुई. नतीजतन छात्र को निजी वाहन से एमजीएम भेजा गया. घायल अनूप महतो चाकुलिया के बड़कोला गांव का रहनेवाला है. गुरुवार को घर लौटते समय यह घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




