गर्मी शुरू होने से पहले चरमरायी बिजली व्यवस्था

Updated at : 21 Feb 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी शुरू होने से पहले चरमरायी बिजली व्यवस्था

राजनगर में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान परीक्षा का मौसम होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित राजनगर : राजनगर प्रखंड में गर्मी के दस्तक से पूर्व बिजली सेवा चरमराने लगी है. क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं. वहीं वार्षिक परीक्षा का दौर शुरू होने […]

विज्ञापन

राजनगर में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान

परीक्षा का मौसम होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
राजनगर : राजनगर प्रखंड में गर्मी के दस्तक से पूर्व बिजली सेवा चरमराने लगी है. क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं. वहीं वार्षिक परीक्षा का दौर शुरू होने के कारण विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. शाम होते ही बिजली गुल होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है. बिजली विभाग बीते एक सप्ताह से 24 घंटे में कई बार बिजली काट दे रहा है. इससे लोगों में आक्रोश है. कभी-कभार बिजली लंबे समय के बाद आती है. बिजली विभाग ने मंगलवार को केंदपोशी बिजली केंद्र में मरम्मत कार्य चलने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.
मालूम हो कि गर्मी के दिनों में हरवर्ष बिजली आपूर्ति सही नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. इस बार भाजपा की रघुवर दास सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा की है. हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि गर्मी में बिजली की समस्या न हो इसके लिए तैयारी की जा रही है. अब समय ही बतायेगा विभाग गर्मी में कितनी बिजली आपूर्ति करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola