सरायकेला के सीजेएम को गाली देने वाला दूसरा साइबर अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) को फोन पर गाली देने वाले करमाटांड़ स्थित सियाटांड़ गांव के साइबर अपराधी चरकु मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चरकु को गिरफ्तार कर करमाटांड़ पुलिस ने सरायकेला पुलिस को सूचना भी दे दी है. पिछले दिनों चरकु के एक साथी धीरेन मंडल को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार […]
सरायकेला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) को फोन पर गाली देने वाले करमाटांड़ स्थित सियाटांड़ गांव के साइबर अपराधी चरकु मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चरकु को गिरफ्तार कर करमाटांड़ पुलिस ने सरायकेला पुलिस को सूचना भी दे दी है. पिछले दिनों चरकु के एक साथी धीरेन मंडल को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अपने साथ ले गयी थी. इस मामले का दूसरा अपराधी चरकु मंडल फरार था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चरकु के घर की घेराबंदी की और गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि इन साइबर अपराधियों ने सरयकेला के न्यायिक दंडाधिकारी से एटीएम संबंधी जानकारी मांगी, उन्होंने जानकारी नहीं दी तो उन लोगों ने गंदी-गंदी गाली दी. इस मामले में सीजेएम ने सरायकेला थाना में मामला दर्ज करवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




