सेक्टर मजिस्ट्रेट को मिला प्रशिक्षण

सरायकेला : स्थानीय एनआर उवि जिला स्तर पर सोमवार को चुनाव कार्य के लिए बनाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पहले पाली में ईचागढ़ विधानसभा द्वितीय सत्र में सरायकेला विस व खरसावां विस के सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया. प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव कार्य संपन्न कराने से लेकर, बूथों […]
सरायकेला : स्थानीय एनआर उवि जिला स्तर पर सोमवार को चुनाव कार्य के लिए बनाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पहले पाली में ईचागढ़ विधानसभा द्वितीय सत्र में सरायकेला विस व खरसावां विस के सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया. प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव कार्य संपन्न कराने से लेकर, बूथों की मॉनिटरिंग करने, प्रपत्र भरने सहित अन्य जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक तरुण कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव शुरू होने से पहले इवीएम मशीन को चालू करने व संपन्न होने के बाद राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कैसे उससे सील किया जाये, इसकी भी जानकारी दी गयी. साथ ही रूट चार्ट तैयार करने के बारे में बताया गया. लोकसभा चुनाव में जिला के 803 बूथ के लिए 270 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




