कश्मीर व चीन समस्या के लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेवार : मिश्रा

Updated at : 27 Aug 2017 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर व चीन समस्या के लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेवार : मिश्रा

खरसावां : कश्मीर व चीन की समस्या के लिये कांग्रेस की नीतियां जिम्मेवार है. तत्कालीन पीएम पं नेहरु ने जन संघ के संस्थापक पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बात मान ली होती, तो आज कश्मीर व चीन की समस्या नहीं रहती. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहीं. वे शनिवार को […]

विज्ञापन

खरसावां : कश्मीर व चीन की समस्या के लिये कांग्रेस की नीतियां जिम्मेवार है. तत्कालीन पीएम पं नेहरु ने जन संघ के संस्थापक पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बात मान ली होती, तो आज कश्मीर व चीन की समस्या नहीं रहती. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहीं.

वे शनिवार को खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत खरसावां विस के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. श्री मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश आगे बढ रहा है.
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा के जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी, महिला मोर्चा के नेत्री मीरा मुंडा, पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष रामनाथ महतो व शंभु पति ने दीप प्रज्वलित कर किया. खरसावां विस के 300 कार्यकर्ता को चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
कार्यकर्ता अनुशासित हो कर कार्य करें : मीरा मुंडा : भाजपा महिला मोर्चा की मीरा मुंडा ने कहा कार्यकर्ता अनुशासित हो कर संगठन का कार्य करें. बूथ स्तर पर अच्छा संगठन तैयार करना है. संगठन के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाना है.
सत्ता सेवा के लिये है : षाड़ंगी : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा के लिये सत्ता सेवा का माध्यम है. सबसे पहले राष्ट्र है, फिर पार्टी. पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया.
तीन सत्र का हुआ आयोजन : प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को तीन सत्र में हुआ. भाजपा : इतिहास व विकास विषय पर गणेश मिश्रा, हमारा विचार पर डॉ रंजीत कुमार व सोशल मीडिया पर प्रदेश आइटी सेल के प्रणय कुमार ने व्याख्यान दिया. स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव व संचालन गणेश माहली ने किया.
समापन में शामिल होंगे अर्जुन मुंडा : रविवार को समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे. मौके पर बिजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, विशेश्वर प्रधान, पंकज कुमार, सुशील सारंगी, ज्ञानी साहू, विवेका प्रधान, राकेश सिंह, बिमल साहू, प्रभाकर मंडल, दुमु गोप, सतेंद्र कुम्हार, भूपेंद्र सिंहदेव सहित अन्य मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola